जिला जनगणना समन्वय समिति गठित



ratlam 19 दिसम्बर 2021/ रतलाम जिले में जनगणना 2021 के कार्यों गतिविधियों के विचारों एवं सफल संचालन तथा प्रशिक्षण के दृष्टिगत कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री कुमार पुरुषोत्तम ने जिला जनगणना समन्वय समिति का गठन किया है।
गठित समिति के अध्यक्ष कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम होंगे। इसके संयोजक जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य रहेंगे। समिति के सदस्यों में पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी नगर निगम श्री सोमनाथ झारिया, जिले के सभी एसडीएम, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण, जिला जनसंपर्क अधिकारी रहेंगे। समिति में मास्टर ट्रेनर्स प्राध्यापक डॉ. लक्ष्मण परवाल तथा प्राध्यापक डॉ. विनोद शर्मा भी सदस्य रूप में रहेंगे।