नितेश राठौड़
भाजपा ने सैलाना विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्यों के अधिकृत उम्मीदवारो की सूची जारी की
सैलाना। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने सैलाना मे डॉ विजय चारेल के निवास पर कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए तथा उन्होंने जिला पंचायत सदस्य के लिए रायशुमारी की उन्होंने क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करने के पश्चात अपने अधिकृत उम्मीदवारो की सैलाना क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्यो की सूची जारी कर दी।
लुनेरा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सैलाना के वार्ड नं 13 के लिए कमलीबाई पति हेमचंद डामर बाजना, वार्ड नं 14 के लिए राजु बाई रायचंद्र निनामा रावटी, वार्ड 15 के लिये ऐतरी बाई पति वालु जी शिवगढ तथा वार्ड क्रमांक 16से बसंत सत्तुलाल कटारा को भाजपा ने अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाया है। इस दौरान पूर्व विधायक संगीता चारेल, पूर्व मंडी अध्यक्ष डॉ विजय चारेल, मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़, सरवन बेड़दा मंडल अध्यक्ष शंभू सिंह गणावा, रमेश राणा,वरिष्ठ भाजपा नेता भिमा जी, मुकेश पटेल, गोवर्धन निनामा सहित क्षेत्र के कई पदाधिकारी मौजूद थे । सभी कार्यकर्ताओ ने एक मत होकर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियो को विजय दिलवाने की बात कही।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें