आरके परिवार द्वारा अठ्ठारह अभिषेक महापूजन का हुआ आयोजन प्रभु व गुरु मंदिर का ध्वजारोहण कार्यक्रम आज
आरके परिवार द्वारा अठ्ठारह अभिषेक महापूजन का हुआ आयोजन
प्रभु व गुरु मंदिर का ध्वजारोहण कार्यक्रम आज
पिपलौदा - दो दिवसीय पंचम प्रतिष्ठा वर्षगांठ महोत्सव व ध्वजारोहण कार्यक्रम के प्रथम दिवस नगर के श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम पर मालवमणी साध्वी श्री स्वयंप्रभा श्रीजी म.सा.की सुशिष्या, विदुषी साध्वीश्री कल्पलता श्रीजी म.सा. आदि ठाणा की निश्रा में लाभार्थी वाटिका कोषाध्यक्ष राकेश, योगेश जैन आरके परिवार द्वारा अठ्ठारह अभिषेक महापूजन का आयोजन किया गया। विधिकारक व संगीतकार आशीष जैन नवकार मधुकर ग्रुप द्वारा विधिविधान से पूजा पढ़ाई गई। रात्रि में भक्ति संगीत व चोवीसी का आयोजन किया गया। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम प्रचार सचिव प्रफुल जैन ने बताया कि दिनांक 9 दिसंबर को प्रातः 9 बजे श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर झंडा चोक से ध्वजा का चल समारोह निकलेगा व प्रातः 9.30 बजे सत्तर भेदी महापूजन व प्रातः 11.30 बजे प्रभु मंदिर की अमर ध्वजा लाभार्थी श्री संघ अध्यक्ष बाबुलाल ऋषभ कुमार धींग परिवार व गुरु मंदिर की अमर ध्वजा लाभार्थी वाटिका कोषाध्यक्ष राकेश जैन,योगेश जैन परिवार द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें