सोमवार को भी कृषि उपज मंडी प्रांगण में प्याज के भाव में बंपर उछाल रही।



कृषि उपज मंडी प्रांगण से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को प्याज के लगभग 1418 कट्टे आए थे। जिसमे से इन का भाव उच्चतर 376 रुपए से लगाकर 2100 रुपए तक क्विंटल के हिसाब से बिका है। वही नए प्याज की हभ बात करें तो नए प्याज लगभग 1101 रूपये से लगाकर लगभग 2499 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका है। इसी तरह सोयाबीन व लहसुन के दामों में पिछला भाव ही रहा है। वही कपास की बात करें तो डीसीएच का भाव लगभग 10500 से लगाकर 10900 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका। वहीं एमसीएच लगभग 6500 रुपये से लगाकर लगभग 8071 रूपये प्रति कुंटल के भाव से बिका है।