नितेश राठौड़

महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की सोनाली शर्मा बिहार राज्य के पटना में आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होकर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित किया


सैलाना- नगर के शासकीय महाविद्यालय की एनएसएस इकाई की स्वयंसेवक सोनाली शर्मा बिहार राज्य के पटना में आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में शामिल होकर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया एवं गौरवान्वित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.सी जैन ने बताया कि संपूर्ण देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों में संचालित एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों का विभिन्न स्तरों पर चयन होकर 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में एनएसएस दल में शामिल होने के लिए चयन किया गया है। वही इस संबंध में महाविद्यालय से एनएसएस इकाई का स्वयंसेवक उच्च विद्यालय स्तर पर सहभागिता करता है। इसमें मध्यप्रदेश के लगभग 40 विद्यार्थियों ने सहभागिता की जिनमें से अंतिम छह का चयन होकर वे गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में शामिल होंगे। वही छात्रा सोनाली शर्मा का महाविद्यालय लौटने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस सी जैन , डॉक्टर मनोहर जैन, डॉक्टर आर पी पाटीदार एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ बालकृष्ण चौहान एवं डॉ एस एस रावत  एवं संपूर्ण महाविद्यालय परिवार ने स्वयंसेवक सोनाली शर्मा की इस उपलब्धि की भूरी- भूरी प्रशंसा की।