पिपलौदा व जावरा विकासखण्ड स्तरीय बैठक में डिग्री, मार्कशीट व वालेंटियर्स को प्रमाण पत्र वितरण
पिपलौदा व जावरा विकासखण्ड स्तरीय बैठक में डिग्री, मार्कशीट व वालेंटियर्स को प्रमाण पत्र वितरण
जावरा : म.प्र. जन अभियान परिषद के द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्रों का डिग्री, मार्कशीट एव वालेंटियर्स को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन जावरा नगर परिषद के कम्युनिटी हॉल में किया गया, जिसमें म. प्र. जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय द्वारा छात्रों को डिग्री, मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
परिषद के संभाग समन्वयक श्री मालवीय द्वारा ने कहा की सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के माध्यम छात्रों को समाजकार्य की बेहतर और प्रयोगिक शिक्षा प्राप्त हो सकी, जो कि कोरोना संकट के हर समय अपने अपने कार्यक्षेत्र में सेवाकार्य करने में सहायक रही। भविष्य में परिषद एमएसडब्ल्यू, बीएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम पुनः प्रारभ करने वाला है।
जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय द्वारा स्वागत भाषण एवम जन अभियान द्वारा जिले में किए जा रहे सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी।
ब्लाक समन्वयक युवराज सिंह पंवार ने कोरोना वालेंटियर द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों पर प्रकाश डाला ।
प्रारंभ में संभागीय अधिकारी का स्वागत गिर फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह लोहारी विश्वेंद्र माथुर द्वारा पौधा भेंट कर किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से परामर्शदाता, देवेंद्र शर्मा, युवराज सिंह राणावत, देवी सिह जी इंदिरा जोगी एवम अन्य समिति सदस्य एवं छात्र उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता अनिल पाटीदार ने किया व आभार देवेंद्र शर्मा भारद्वाज के द्वारा व्यक्त किया गया।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें