नितेश राठौड़
ज्ञानामृत व पंचगव्यों के अद्भुत संयोग से शाश्वत यौगिक खेती करते हुए प्रगतिशील किसान बनें
सैलाना- भारत कृषि और ऋषि परम्परा का देश है। भारत में कृषि को एक आध्यात्मिक कार्य के रूप में मान्यता हैं। आज किसान को कृषि के वास्तविक उद्देश्य को जानना अति आवश्यक है। यदि कृषि का उद्देश्य धन कमाना ही है तो खाद्यान्न के उत्पादन की मात्रा बढ़ाना ही एकमात्र लक्ष्य बन जाता है। इसी लक्ष्य की प्राप्ती में रसायनों के अन्धाधुन्ध प्रयोग के परिणामस्वरूप धरती में प्राकृतिक रूप से विद्यमान उर्वरा शक्ति नष्ट होती है और उत्पादित खाद्यान्न की गुणवत्ता भी कमजोर हो जाती है। ऐसा खाद्यान्न ही मानव जगत में फैले हुए लोगों को विभिन्न रोगों का मुख्य कारण है।
यह विचार ब्रम्हाकुमारी संगीता बहन, रजनी बहन एवं करिश्मा बहन ने कृषि उपज मंडी प्रांगण में किसान दिवस के अवसर पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। आपने ज्ञानामृत, जैविक खाद, देशी गोवंश का कृषि में महत्व केंचुआ का कृषि में महत्व, जीवामृत से बीजोपचार, पंचगव्य प्रयोग, जीवामृत प्रयोग, फसल सुरक्षा, प्रकृति की सेवा, प्रकृति पुरुष और परमात्मा, मौखिक खेती पर सारगर्भित विचार रखे। उपस्थित किसानों का सम्मान भी किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अभिभाषक कांतिलाल राठौड़, लक्ष्मीनारायण पाटीदार, राकेश पाटीदार, मंडी समिति के अधिकारी कर्मचारीगण किसान आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें