सैलाना के शिकारवाड़ी क्षेत्र में एक युवक की लाश बबूल के पेड़ पर पलंग भरने की पतली रस्सी से लटकी मिली
सैलाना के शिकारवाड़ी क्षेत्र में एक युवक की लाश बबूल के पेड़ पर पलंग भरने की पतली रस्सी से लटकी मिली । मंगलवार सुबह कुछ किसान खेत पर सिंचाई करने गये किसानों ने फंदे पर लटका शव देखकर घबरा गये ओर पुलिस को सूचना दी।
मृतक की पहचान भीलों की खेड़ी निवासी कान्हा पुत्र सुखराम डामोर के रूप में हुई।
मामले की जानकारी मिलने पर सब इंस्पेक्टर मनोज पाटीदार व ध्यान सिह सोलंकी दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचें । पुलिस की टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की है। पुलिस को घटनास्थल के पास से एक मोटरसाइकिल, गमछा व जुते मिले। म्रतक का मोबाईल उसकी की जेब से मिला। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया ।
इधर म्रतक की पत्नी प्रेमलता ने बताया की मेरे पती का मर्डर हुआ है। इतना कहने के बाद वो दहाड मारकर रोने लग गयी।
इनका कहना
ग्राम भीलो की खेड़ी निवासी कान्हा पिता सुखराम डामोर उम्र 25 वर्ष निवासी भिलों की खेड़ी फांसी के फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करने के बाद शव को सैलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया । परिजन के कथन के अनुसार मर्ग कायम कर जांच कर रहे है ।
सब इंस्पेक्टर , मनोज पाटीदार
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें