नितेश राठौड़
मंडी प्रांगण मे लाईव प्रसारण सुना
सैलाना। गुरुवार को क्रषि उपज मंडी प्रांगण मे पुर्व विधायक संगीता चारेल की उपस्थिती मे क्रषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी किसान तथा भाजपा नेताओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को सुना तथा टीवी स्क्रीन पर लाईव प्रसारण देखा ।
मोदी ने गुजरात के आणंद में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किसानों को संबोधित किया।
पीएम मोदी ने इस मौके पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। पीएम ने कहा, बीते 6-7 साल में बीज से लेकर बाज़ार तक, किसान की आय को बढ़ाने के लिए एक के बाद एक अनेक कदम उठाए गए हैं। मिट्टी की जांच से लेकर सैकड़ों नए बीज तक, पीएम किसान सम्मान निधि से लेकर लागत का डेढ़ गुणा एमएसपी तक, सिंचाई के सशक्त नेटवर्क से लेकर किसान रेल तक, अनेक कदम उठाए हैं। ये सही है कि केमिकल और फर्टिलाइज़र ने हरित क्रांति में अहम रोल निभाया है, लेकिन ये भी उतना ही सच है कि हमें इसके विकल्पों पर भी साथ ही साथ काम करते रहना होगा।
इस दौरान पुर्व विधायक संगीता चारेल, मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड, बद्रीलाल चौधरी, अनुकूल सोनी, राजेन्द्र भाटी, मांगीलाल पाटीदार, सही अन्य लोग उपस्थित थे।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें