श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव
पिपलौदा - नगर में जैन समाज द्वारा श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम पर श्रद्धा-भक्ति के साथ भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया। धाम के प्रचार सचिव प्रफुल जैन ने बताया कि प्रातः में समाजजनों ने पक्षाल,पूजा,स्नात्र पूजा व आरती की। दोपहर में लाभार्थी सुधाबेन नांदेचा परिवार द्वारा श्री पार्श्वनाथ पंचकल्याणक पूजन पढ़ाई व नवयुवक परिषद द्वारा प्रभावना वितरित की गई। जन्मकल्याण महोत्सव पर समाजजनों ने जीवदया का लाभ लिया। अंगरचना वाटिका उपाध्यक्ष शिखर बोहरा ने की। शाम को दादावाड़ी में महाआरती का आयोजन हुआ। इस अवसर पर श्री संघ,वाटिका ट्रस्ट,नवयुवक, महिला,तरुण,बालिका परिषद आदि उपस्थित थे।