महिमा क्षेत्र से वालीबॉल की पहली राष्ट्रीय खिलाड़ी
महिमा क्षेत्र से वालीबॉल की पहली राष्ट्रीय खिलाड़ी
1 दिसम्बर को जबलपुर में हुईचयन स्पर्धा में 500 से अधिक बालक बालिकाओ ने भाग लिया रतलाम जिले से प्रतिनिधित्व करने गई पिपलोदा की लाड़ली बिटिया नगर एवं जिला वालीबाल रतलाम की मुख्य महिला खिलाड़ी महिमा पिता रामचंद्र जाट 25 दिसंबर से आयोजित पश्चिम बंगाल के वर्धमान में जूनियर बालक / बालिका वालीबाल चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने जाएगी इसके पूर्व महिमा जबलपुर में आयोजित नेशनल कैंप में 19 दिसंबर को शामिल होगी इसके पूर्व महिमा 2019 में भी स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा महाराष्ट्र के अहमदनगर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है महिमा की इस उपलब्धि पर जिला वालीबाल संघ के सचिव प्रकाश चंद्र व्यास द्वारा एवं यूनिक वालीबॉल अकैडमी पिपलोदा के संचालक पुनीत जैन संयोजक जयंत सिंह राठौर कोच अमित मोगरा अजय चौहान विनय जैन एवं समस्त खिलाड़ियों द्वारा हर्ष व्यक्त किया ।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें