कक्षा पाँच के छात्र सोमेंद्रसिंह राठौर ने नगर परिषद में आयोजित कार्यक्रम में मंच से दिया स्वच्छता का सन्देश ।
निप्र एजाज शैख़ पिपलोदा नगर परिषद में आयोजित स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत पर्यावरण सरक्षण हेतु जीरो वेस्ट पर आधारित कार्यक्रम में शिक्षक गोपाल सिंह राठौर जो उत्कृष्ट विद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं के पोते सोमेंद्र सिंह पिता यशपाल सिंह राठौड़, प्रेस क्लब पिपलोदा के अध्यक्ष प्रवीण सिंह के भतीजे द्वारा नन्हे हाथों से माइक थामे मंच से नगर वासियो से नगर को स्वच्छ रखने हेतु अपने आस पास सफाई रखने का सन्देश दिया तथा अपने आस पास गन्दगी होने पर मच्छरों के पनपने से डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियां होने का खतरा भी बना रहता है इस लिए आप ओर हम सभी मिलकर नगर में स्वच्छता बनाने का संकल्प ले और नगर को जिले में सफाई में प्रथम पंक्ति में सम्मिलित करने का संकल्प ले, नन्हे बालक के मंच से दिए सन्देश को सुनकर उपस्थित सभी अतिथियों ओर नगर वासियो ने बालक सोमेंद्र सिंह की प्रशंसा कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की