जिला कलेक्टर के जिम्मेदार अधिकारी खुद कर रहे आदेश की अव्हेलना, तो आम आदमी के लिए मास्क के लिए चालानी कार्यवाही क्यो ?
ग्रामीण क्षेत्र में अतिक्रमण अर्थदण्ड वसूली केम्प के दौरान नायब तहसीलदार सहित पूरी टीम बिना मास्क के, रतलाम जिले में समस्त नागरिकों को फेस मास्क लगाना अनिवार्य के संबंध में दंडाधिकारी कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 शक्तियों का प्रयोग में लाते हुए आदेश जारी किया गया है की जिले में शासकीय या अशासकीय कार्यालय में व सार्वजनिक स्थानों पर मुह पर मास्क लगाना अनिवार्य है, पर एक ऐसा ही नजारा दिखने को मिला कि कलेक्टर के जिम्मेदार अधिकारी खुद तहसील के नायब तहसीलदार मेडम के साथ अपनी टीम को लेकर वसूली केम्प के दौरान बिना मास्क के वसूली की गई , ओर वही एक सख्शय ने अपनी भूमिका निभाने की कोशिस की पर उन्होंने भी मास्क को कान पर लटका दिखा, वही जिला दंडाधिकारी ने जारी किए आदेश का जिम्मेदार अधिकारी खुद आदेश का पालन नही करते दिखाई दे रहे तो ग्रामीण क्षेत्र में जनताओं को क्या सन्देश देंगे, दरअसल रतलाम जिले के पिपलोदा तहसील में रानीगांव ग्राम पंचयात मे 2 गांव का अतिक्रमण अर्थदण्ड वसूली केम्प लगा जिसमे कालूखेड़ा नायब तहसीलदार चंदन तिवारी ने शुक्रवार को पंचयात भवन पर ठिकरिया व रानीगांव का पंचायत पर केम्प लगाया गया, जिसमे किसानों ने अर्थदण्ड वसुली जमा कराई गई, साथ ही 13 दिसम्बर को बछोड़िया, खेड़ा, कलालिया,धतुरिया के किसानो का अर्थदण्ड वसूली केम्प लगाए जाने की बात कही, जिसमे भी शासन के पक्ष की राशी वसूल की जाएगी एव अतिक्रमण को वेधवसुलि आदेश जारी किये गए उनको भी शासन की राशि पंचायत भवन पर जमा की जाएगी, पिपलोदा तहसील को 75 लाख का लक्ष्य, अतिक्रमण अर्थदंड वसूली कैंप मैं पिपलोदा तहसील का 75 लाख का लक्ष्य रखा गया था जिसमें वर्तमान में लगभग 32 लाख की वसूली की गई जिसमें पिपलोदा ,सोहनगढ़,अरनिया गुर्जर, कंचनखेड़ी, रानीगांव ठीकरिया में की गई, वही शेष बाकी गाँव बछोड़िया, हतनारा, कुशलगढ, नांदलेटा भी केम्प लगाकर वसूली की जाएगी, वही शुक्रवार को रानीगांव में दर्थदण्ड केम्प में 1 लाख 45 हजार की वसूली की गई, वही वर्तमान में आबादी सर्वे चलने के साथ साथ जो भी बाकी रहे अतिक्रमण अर्थदण्ड से बाकी ग्रामीणों को सूचित किया गया है अभी उनके ऊपर कोई अर्थदंड नहीं लगाया गया, कालूखेड़ा नायब तहसीलदार चंदन तिवारी, राजस्व निरीक्षक भीमसिंह खराड़ी, पटवारी सजंय धाकड़, पटवारी सजंय राठौड़, पटवारी मनीष शर्मा व पुष्पेंद्र झाला सहित गांव के मनीष सोनी व कोटवार ओर ग्रामीण मोजुद रहे, फेस मास्क लगाने को लेकर जारी आदेश का उल्लंघन करते हुए जिम्मेदार, पिपलोदा तहसील के तहसीलदार मेडम खुद अपनी टीम के साथ वसूली केम्प में दिखे, जिन्होंके पास भी मास्क नही दिखा, वही जिला कलेक्टर ने जारी आदेश में बताया कि समस्त शासकीय कार्यालयों और अर्द्धशासकीय, निजी कार्यालयों के समस्त अधिकारियों, कर्मचारीगणों को फेस मास्क लगाना अनिवार्य होगा सभी सार्वजनिक एवं कार्य स्थलों पर यदि कोई भी व्यक्ति बिना फेस मास्क के पाया जाता है तो उस व्यक्ति पर 100 रूपए का अर्थदंड आरोपित किया जाएगा। सभी संस्थानों, प्रतिष्ठानों में दुकानदारों एवं दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों या दुकान पर सामान लेने वाले ग्राहक में से कोई भी बिना फेस मास्क के पाया जाता है तो दुकानदार पर 100 रूपए से लेकर 250 रूपए तक का अर्थदंड आरोपित किया जाएगा। संस्थानों, दुकानों में 3 बार से अधिक पुनरावृति होने पर आगामी 24 घंटे हेतु संचालन बंद करवाया जाएगा। आदेश के उल्लंघन पर भारतीय दंड संहिता वन 1860 की धारा 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने का आदेश जारी किया गया है,