मावता मे कुए में लगी विद्युत मोटर चोरी।पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध किया प्रकरण दर्ज।
पिपलौदा कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मावता में गत रात्रि कुए में लगी विद्युत मोटर कोई अज्ञात चोर चुरा कर ले गए है।मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरो के विरुद्ध चोरी की धारा में प्रकरण दर्ज कर जाँच प्रारम्भ कर दी है।जांच अधिकारी उपनिरीक्षक शरीफ खान ने बताया कि मावता निवासी फरयादी बद्रीलाल पिता शंकरलाल राठौड़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि गत रात्रि उसके खेत के कुए में लगी विद्युत मोटर कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गए है।विद्युत मोटर की कीमत 15 हजार रुपये बताई जा रही है।फरयादी की रिपोर्ट पर मोके का निरक्षण किया तथा अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर चोरो की तलाश प्रारम्भ कर दी है।