सैलाना के एकलव्य मॉडल स्कूल में एनसीसी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। वही परिसर में जनरल विपिन रावत को भी श्रद्धांजलि दी गई है।



सैलाना को एकलव्य आदर्श मॉडल स्कूल में खेल प्रतिक्षक सुरेश माथुर ने बताया कि विद्यालय में सोमवार से एनसीसी की चयन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। माथुर के अनुसार पूर्व में भी विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन कर एनसीसी में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वही इसी मौके पर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जीवन रथ जनरल विपिन रावत, पत्नी मधुलिका व अन्य सैन्य कर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी।