नितेश राठौड़

सैलाना से होरी हनुमान तक पैदल यात्रा रवाना। 



सैलाना।  जय बलबीर व्यायामशाला (भोई मोहल्ला) के नेतृत्व व यात्रा संयोजक मंगलेश कसेरा के तत्वाधान में 1 जनवरी शनिवार को स्थानीय ओशिन परिसर से प्रातः 10:00 बजे पदयात्रा मंदीर मे पूजा अर्चना करने के बाद रवाना हुई। 

पदयात्रा नगर के मुख्य मार्ग से निकली।  पद यात्रा का नगर में कई जगह स्वागत किया।

इस दौरान विधायक हर्ष विजय गेहलोत, जितेंद्र सिंह राठौर, जगदीश पाटीदार , चैतन्य शुक्ला, हनी गेहलोत, दिलीप डामर, ममता पटेल, जिवन पडियार ,बाबू शुक्ला कबाडी सहित अन्य उपस्थिति थे। पद यात्रा का पूरे नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।