शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा है पोस्टकार्ड अभियान
शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा है पोस्टकार्ड अभियान हतनारा -आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्कूल शिक्षा और संसाधन विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा पोस्टकार्ड लेखन अभियान का आयोजन चलाया जा रहा है। इस आभियान के अंतर्गत शासकीय उमावि हतनारा (पिपलोदा)के कक्षा 9 से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
संस्था प्रचार्य एस एल सरोज ने बताया कि भारत सरकार के नाम से स्वतंत्रता संग्राम में गुमनाम नायकों व 2047 में भारत मेरी दृष्टि में एक शीर्षक को चुनकर विद्यार्थियों ने पोस्टकार्ड हिंदी में लिखा।सभी छात्रों ने पोस्टकार्ड पर अपनी मन की बात को शब्दों में पिरोकर अपनी सोच को प्रकट किया। छात्रों ने इस पोस्टकार्ड पर अपनी बातों को जाहिर करने का उद्देश्य आजादी का अमृत महोत्सव कैसा हो 2047 में मेरे सपनों का भारत पर पोस्ट कार्ड लिख कर भारत के प्रधानमंत्री को संबोधित कर उन्हें भेजा।बच्चों ने आजादी की स्वर्ण जयंती पर हमारे देश की तस्वीर कैसी होगी पर अपने विचार लिखे। संस्था प्राचार्य एस एल सरोज के निर्देशन में इस अभियान के संयोजक कृष्ण लाल शर्मा, के एल राठौड़,गोपाल देवड़ा,एम एल पाटीदार, अनिता गुलराजनी,सुनीता मईड़ा,झेमेंद्र चौहान व अजहरुद्दीन कुरेशी ने छात्रों को मार्गदर्शन दिया।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें