नितेश राठौड़
सुबह चारों ओर छाया रहा कोहरा
नागरिक ठंड से ठिठुरते व कप-कपाते हुए नजर आए
सैलाना- सर्द बर्फीली हवा चलने व सुबह चारो ओर गहरे कोहरा छाने से अंचल में नागरिकों की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आई हैं। नागरिक ठंड से ठिठुरते व कप-कपाते हुए नजर आए। इसी को लेकर के रतलाम जिले के सैलाना नगर में बीते 2-3 दिनों से शीत लहर चलने से चारों ओर वातावरण में ठंडक घुलती हुई नजर आई। वही सुबह रोड पर चारों ओर फैले गहरे कोहरे व बर्फीली हवा चलने से वाहन चालकों को वाहन चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह रोड पर चारों ओर इतना कोहरा छाया था। कि सामने से आने वाले वाहन को ठीक से नही देख पाए । जिससे दुर्घटना से बचने के लिए वाहन चालकों ने सुबह 7 बजे भी वाहन की हेडलाइट चालु रखकर धीमी गति से वाहन चलाते हुए देखे गए।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें