नितेश राठौड़

कड़ाके की ठंड हो रहे परेशान पार्षद ने निजी राशि से लकड़ी खरीद कर जलाया अलाव


सैलाना। वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद हेमंत कुमावत ने नगर परिषद द्वारा अलाव नहीं जलाने पर अपने वार्ड के प्रमुख चौराहों पर निजी राशि से लकड़िया डलवा कर अलाव जलवाया।  पार्षद का कहना है कि इस कड़ाके की ठंड में लोग ग्रामीण अंचल से नगर में प्रवेश करते हैं या अपने घर जाने के लिए वाहनों का इंतजार करते ठंड से कांप रहे थे। उनको ठंड से बचाने के लिए अलाव जलवाए है। इस बार नगर परिषद सिर्फ एक दो जगह पर ही इस बार अलाव जलवा कर इतिश्री कर रही है जो सरासर गलत है। ठंड हर एक व्यक्ति को लगती है। नगर परिषद को इस तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए और नगर के सभी प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था जो पहले होती आ रही वह करनी चाहिए।