पशु चिकित्सक के अभाव मे मवेशियों की जा रही है जान पशुधन परिचय के जिम्मे में चल रहा है पशु चिकित्सालय
रतलाम :-पिपलोदा तहशील गुड़रखेड़ा मे पशु चिकित्सालय पर पशु चिकित्सक के अनुपस्थित रहने पर पशुपालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही पशु चिकित्सक के नहीं होने पर इलाज के अभाव में पशु दम तोड़ रहे है। पशुपालक महेश पोरवाल विजय शर्मा ने बताया कि पशु चिकित्सक कभी भी चिकित्सालय पर नहीं आते कमपोटर ( भृर्रतय ) के भरोसे चल रहा पशु अस्पताल पशुपालक अपने बीमार पशुओं का इलाज करवाने के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचते है। लेकिन वहां पर चिकित्सक उपस्थित नहीं मिलता। जिसके कारण पशु इलाज के अभाव में दम तोड़ रहे है यसवंत पोरवाल ने बताया की यहां नियुक्त पशु चिकित्सक का तबादला हो जाने के बाद से अब एकमात्र पशुधन परिचर के जिम्मे ही पूरा अस्पताल है। पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है ज्यादा बीमार हो जाये तो आम्बा या पिपलोदा जाना पड़ता है जिसके आभाव मे पशू दम तोड़ देते है गाय, भैंस व भेड़-बकरियों जैसे मवेशियों की तादाद सबसे ज्यादा है। बीमारी के समय इन मवेशियों के उपचार के लिए केंद्र होते हुए भी ग्रामीणों को भटकना पड़ता है इस मामले मे सहायक पशु चिकित्सक अधिकारी अनीता भूरिया का कहना है की मेरे पास गुदरखेड़ा का कोई चार्ज नहीं है मेरे पास कोई लेटर या सुचना नहीं है मेरी पोस्टिंग हतनारा से पिपलोदा हुई वो लेटर है मेरे पास गुडरखेड़ा का कोई चार्ज नहीं है मेरे पास विकाशखंड अधिकारी डॉक्टर मनीष कुमार अहिरवाल ने बताया कि अनीता भूरिया के पास गुदरखेड़ा का चार्ज है उनके कहने से क्या होता है हमारे पास सारे आवेदन है लिखित मे है जहा का चार्ज दे रखे वहा के ऐसे मे देखा जाये तो विभाग के अधिकारी के चक्कर में इलाज के अभाव मे जानवरों की जान जा रही है पशूधन परिचय समय पर अस्पताल खोलता है केवल दवाई गोलियां देकर अस्पताल बंद हो जाता है (फोटो बंद पडा पशु चिकित्सालय,)