एक अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं बड़ावदा सेवा समिति के रक्तयोद्धा
एक अनूठी मिसाल पेश कर रहे हैं बड़ावदा सेवा समिति के रक्तयोद्धा
जावरा रोजाना: –जन्मदिन मनाने का एक अनूठा तरीका जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए बड़ावदा सेवा समिति के रक्तयोद्धा कर रहे हैं रक्तदान कैंप का आयोजन और बुला रहे हैं अपने रिश्तेदार और दोस्तो को । एक और आजकल जहां जन्मदिन केक काटकर मनाया जाता है, वही आज जन्मदिन रक्तदान करके मनाया । जावरा के समीप ग्राम रोजाना के मनीष पाटीदार द्वारा अपने जन्मदिन पर बड़ावदा सेवा समिति रक्तदान संस्था द्वारा रक्तदान कैंप का आयोजन रखा गया जिसके अंदर 28 यूनिट कलेक्ट कर जन्मदिन को मनाया । साथ में बड़ावदा सेवा समिति रक्तदान संस्था के संचालक प्रवीण व्यास एवं उनकी टीम कपिल व्यास खुशी सिसोदिया अक्षिता ब्यास लक्ष्मी नारायण पाटीदार श्याम दास जी बैरागी गोपाल पाटीदार विनोद धनावा विनोद व्यास एवं प्रकाश जी कोठारी,पिंकेश जी मेहरा,पूणेंद्र कुमार जी जोशी व कई लोग उपस्थित रहे । केम्प का आयोजन साधना हाई सेकेंडरी स्कूल में रखा था ,जिसके अंदर टीम द्वारा बच्चों को एवं टीचर को रक्तदान के लिए जागरूक किया गया । संस्था के संचालक ने बताया कि रक्त दान करने से कोई कमी नहीं होती और ना ही कभी किसी को नुकसान है और रक्तदान की कुछ जानकारियां बच्चों को दी और बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । बड़ावदा सेवा समिति की पूरी टीम द्वारा मनीष जी को उनके जन्मदिन के अवसर पर किये गए इस अनूठे कार्य के लिए धन्यवाद दिया गया। उपरोक्त जानकारी प्रवीण व्यास द्वारा प्राप्त हुई।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें