भाजपा ने किया पुजारी का सम्मान
काशी से प्रधानमंत्री का देखा लाइव प्रसारण पिपलौदा - दिव्य काशी भव्य काशी कार्यक्रम अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं उदघाटन किया गया। जिसका वर्चुअल कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भाजपा मंडल क्षेत्र में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं ने देखा। साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा के नेतृत्व में भूतेश्वर महादेव मंदिर व पंचानन महादेव मंदिर के पुजारी का साफा बांधकर संम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व नप अध्यक्ष अतुल गौड़,नगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश मोगरा,प्रवक्ता प्रफुल जैन,प्रह्लाद चौहान,मनमोहन सिंह राणा,विष्णु दमामी,मनीष जैन आदि उपस्थित थे।