नितेश राठौड़
कोरोना की तीसरी लहर से देश को बचाना हमारी जिम्मेदारी - डाॅ लाल
सैलाना। सरकार देशवासियों को कोरोनो की तीसरी लहर से बचाने का पूरा प्रयास कर रही है हमारी भी जिम्मेदारी है कि हम सावधानी रखते हुए खुद को, समाज को इस जानलेवा बीमारी से बचाएं। यह बात शासकीय महाविद्यालय सैलाना में आजादी के " अमृत महोत्सव " के तहत " हमारा समाज -हमारी जिम्मेदारी " कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर सौरभ ई लाल ने कही । प्राचार्य डॉ एस सी जैन के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शन प्रकोष्ठ व एनएसएस के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉक्टर मनोहर जैन ने " जनभागीदारी से जन आंदोलन " का हवाला देते हुए विद्यार्थियों को सचेत किया ।सहअध्यक्षता करते हुए डॉ आर पी पाटीदार ने स्वयं की जागरूकता पर बल दिया ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी व प्राध्यापक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन विवेकानंद प्रकोष्ठ के डॉक्टर शैलेंद्र पिपरिया ने मोहम्मद इकबाल के शेर को आधार बना करते हुए कहा कि " कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी सदियों रहा है दुश्मन दौरे जमां हमारा "। अंत में आभार एनएसएस की ओर से डॉ बालकृष्ण चौहान ने माना।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें