अपनी बदहाली पर आंसू बहाता बीमार उपस्वास्थ्य केंद्र हतनारा,, स्वास्थ्य सेवाओं को तरसती गाँव की बीमार जनता,
अपनी बदहाली पर आंसू बहाता बीमार उपस्वास्थ्य केंद्र हतनारा,,
स्वास्थ्य सेवाओं को तरसती गाँव की बीमार जनता,
निप्र,
जहा एक ओर राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक ने स्वास्थ्य सेवाओं को मुख्य प्रमुखता में लेते हुवे समूचे देश मे ऑक्सीजन प्लान्ट निर्माण से लेकर समस्त सेवाओ को सक्रियता से सुचारू किये हुवे है तो ठीक इसके विपरीत रतलाम जिले से महज 25 किलोमीटर दूरीपर स्थित हतनारा उपस्वास्थ्य केंद्र की जीर्णशीर्ण स्थिती से कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के पश्चात भी इसकी खेर खबर लेने के लिए कोई तैयार नही है,वर्षा ऋतु में छत से पानी अंदर आने के कारण यहां का फर्नीचर भी क्षतिग्रस्त हो गया है 25 वर्ष पुराने उपस्वास्थ्य केंद्र के इस भवन की छत का छज्जा विगत दिनों अचानक गिर जाने से यहां के कर्मचारी भी दहशत में है,गनीमत यह रही कि छत का छज्जा गिरते समय स्वास्थ्य केंद्र में कोई मरीज या स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद नही थे ,
हमने उपस्वास्थ्य केंद्र हतनारा के भवन की स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है,
डा योगेंद्र सिंह गामड़,ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर पिपलोदा
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें