पुण्य सम्राट के 86 वे जन्मोत्सव पर नगर में निकला चल समारोह अष्टप्रकारी पूजा व महाआरती का हुआ आयोजन
पुण्य सम्राट के 86 वे जन्मोत्सव पर नगर में निकला चल समारोह
अष्टप्रकारी पूजा व महाआरती का हुआ आयोजन
पिपलौदा - पुण्य सम्राट जयंतसेन सूरीश्वर जी म.सा.का 86 वॉ जन्मोत्सव नगर में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम प्रचार सचिव प्रफुल जैन ने बताया कि पुण्य सम्राट जयंतसेन सूरीश्वर जी के जन्मोत्सव पर प्रातः में मंदिर जी मे स्नात्र पूजा व आरती कर प्रभावना का वितरण किया गया। साथ ही समाजजनों द्वारा नगर में चल समारोह निकाला गया जिसमें समाजजनों ने गहुली बनाकर पुण्य सम्राट की प्रतिमा के दर्शन लाभ लिए। महिला परिषद द्वारा अष्टप्रकारी पूजा व तरुण परिषद द्वारा पुण्य सम्राट की महाआरती का आयोजन किया गया। नवकारसी, पुण्य सम्राट आरती व सम्पूर्ण धार्मिक कार्यक्रम का लाभ वाटिका अध्यक्ष शैलेन्द्र कटारिया व तरुण परिषद राष्ट्रीय महामंत्री हर्ष कटारिया परिवार पिपलौदा द्वारा लिया गया। इस अवसर पर श्री संघ,वाटिका ट्रस्ट, नवयुवक,महिला,तरुण,बालिका परिषद व समाजजन उपस्थित थे।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें