भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का जन्मदिन 31 किलो की फूलो की माला पहनाकर धूम धाम से मनाया गया
उज्जैन दिनांक 1 दिसम्बर 2021 को हर साल की तरह इस साल भी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा रतलाम की टीम द्वारा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ सनवर पटेल साहब का उज्जैन पोहोंच 31 किलो फूलो की माला, साफा एवं शाल पहनाकर तथा केक कटवाकर भव्य रूप मे उनका जन्मदिन बड़े जोश के साथ मनाया गया। स्वागत के साथ साथ वह भरपूर आतिशबाज़ी भी की गई। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी द्वारा प्रदेश प्रवक्ता डॉ सनोवर पटेल का स्वागत 31 किलो की माला पहनाकर एवं उनका मुंह मीठा करा कर किया एवं ईश्वर से उनकी लंबी आयु की मनोकामना की दुआ की, जिला अध्यक्ष मंसूर जमादार द्वारा शाल एवं श्रीफल से उनका स्वागत किया गया, कार्यक्रम में रतलाम जिले से पधारे वक्फ बोर्ड जिला अध्यक्ष इफ्तेखार पठान,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मुबारिक शेरानी, महामंत्री अकरम कबाड़ी, भाजपा युवा नेता एव जिला प्रवक्ता शेख अज़हरुद्दीन,मण्डल अध्यक्ष राईस कुरैशी, मुन्ना पेंटर,अयुब शेरानी, अब्दुल वहाब खान, इफ्तिखार खान, बादशाह खान, यासीन कुरेशी, अफजाल शेरानी और काफी संख्या में रतलाम से कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता शेख अजहरुद्दीन द्वारा दी गई..।।