मावता मे कुए से विद्युत मोटर चोरी करने वाले 2 चोरो को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश।दोनो को भेजा जेल।
कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मावता में कुए में लगी विद्युत मोटर चोरी के मामले में पुलिस को सफलता मिल गई है।पुलिस ने सन्देह के आधार पर गाँव के ही 2 लोगो को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने चोरी करना कबूल किया।इन दोनो मे से एक आरोपी ने 2019 में भी गाँव से लहसन चोरी की थी।दोनो आरोपियों को कोर्ट पेश किया जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया है।जाँच अधिकारी शरीफ खान ने बताया कि हालही में मावता निवासी फरयादी बद्रीलाल पिता शंकरलाल राठौड़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके खेत के कुए में लगी विद्युत मोटर कोई आज्ञात चोर चुरा कर ले गए है।फरयादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी की धारा में प्रकरण दर्ज जाँच में सन्देह के आधार पर गाँव के ही जितेन्द्र पिता भवरलाल जाती भील उम्र 21 वर्ष तथा राकेश पिता नागूलाल जाती बागरी उम्र 19 को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने चोरी करना कबूल किया। वर्ष 2019 में भी गाँव से लहसन चोरी के मामले जितेंद्र के विरुद्ध थाने पर प्रकरण दर्ज है।दोनो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया है। *कैसे रोकी जा सकता है विद्युत मोटर चोरी होने से* मावता चौकी प्रभारी शरीफ खान का कहना है कि पूर्व में भी जनसंवाद के दौरान किसानों से अपील की गई थी वे रात्रि के समय खेतो पर सोये तथा कोई भी सन्दिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना देवे साथ ही विद्युत मोटर को कुए में केवल रस्सी के सहारे न उतारे।रस्सी के सहारे उतरी मोटर कोई भी अज्ञात व्यक्ति तुरन्त बाहर खिंचकर चोरी करके ले जाएगा।मोटर को दो लोहे के एंगल पर नट बोल्ड से कसकर कुए में लगाये ताकि कोई भी अज्ञात चोर आसानी से चोरी नही कर सके।