कमलाखेड़ा में खेत पर बने कमरे मे 22 वर्षीय युवक ने लगाई फाँसी।मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस।
कमलाखेड़ा में खेत पर बने कमरे मे 22 वर्षीय युवक ने लगाई फाँसी।मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस।
पिपलौदा- थाना क्षेत्र के ग्राम कमलाखेड़ा में खेत पर बने कमरे में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर।सूचना पर पिपलौदा पुलिस ने मोके पर पहुचकर पंचनामा बनाया तथा शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।फिलहाल पिपलौदा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जाँच कर रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय कमलेश पिता कारूलाल मीणा निवासी परपटिया थाना अरनोद जिला प्रतापगढ़ राजस्थान हालमुक कमलाखेड़ा खेड़ा ने मोहनसिंह राणा के खेत पर बने कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गया।म्रतक के पिता कारूलाल की सूचना पर मोके पर पहुँचकर शव को फंदे से उतारा तथा पोस्टमार्टम के लिए भेजा।फिलहाल मामले मे पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच प्रारम्भ कर दी है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा मेडिकल साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें