नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाना आज की आवश्यकता


सैलाना-भारतीय संस्कृति में संस्कारों का बड़ा महत्व है। भारतीय जनमानस में संस्कारों के माध्यम से ही सद्गुणों को अपनाया जाता है। नई पीढ़ी को संस्कारवान बनाना आज की आवश्यकता।

     यह विचार श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव के छटे दिन पंडित ललित प्रसाद शास्त्री सांगा खेड़ा वाले ने कथा का रसपान कराते हुए व्यक्त किए। आपने समाज में व्याप्त बुराई के प्रतीक कंस के वध विवाह संस्कार के अंतर्गत श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह एवं भगवान श्री कृष्ण के वृंदावन से द्वारिका जाने की कथा का बहुत सुंदर मनभावन प्रस्तुतीकरण किया। प्रतिदिन श्रोताओं की उपस्थिति बढ़ती जा रही है लोग कथा का रसपान कर धर्म लाभ ले रहे हैं।

आज की आरती का लाभ नगर परिषद अध्यक्ष नम्रता जितेंद्र सिंह राठौड़ ने लिया।

आज श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव में केसरिया दुध की प्रसादी पूर्व विधायक संगीता विजय चारेल व मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़ द्वारा की गई।