नितेश राठौड़
पुरस्कार मिलते ही चेहरे खिल उठे।
विधिक साक्षरता शिविर की दी जानकारीयां।
सैलाना-निप्र. बच्चों के सर्वांगिण विकास के लिए शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियां खेलकूद, वाद-विवाद, निबंध, चित्रकला जैसी प्रतियोगिताएं भी आवश्यक है। लेकिन इसकी सार्थकता तभी है। जब विद्यार्थी इन में बढ़-चढ़कर भाग ले।
यह विचार विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलाए गए अखिल भारतीय जागरूकता एवं पहुंच कार्यक्रम के तहत संपन्न निबंध, चित्रकला एवं वाद विवाद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण अवसर पर अतिथि न्यायाधीश श्रीमती सपना भारती कतरोलिया, न्यायधीश गजेंद्र रावत एवं न्यायाधीश न्यायाधीश सुश्री श्रेया शर्मा ने व्यक्त किए। अपने प्रचलित कानूनों पर विस्तृत प्रकाश डाला। शिविर को वरिष्ठ अधिवक्ता कांतिलाल राठौड़ एवं मॉडल स्कूल के प्रभारी प्राचार्य लखन शास्त्री ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर आयुष विभाग, पोस्ट ऑफिस, विभाग महिला एवं बाल कल्याण विभाग ने दी अपनी योजनाओं की जानकारी स्टाल लगाकर लोगों को दी। वहीं दवाइयों एवं इम्यूनिटी काडा आदि भी वितरित किया। शिविर में निबंध प्रतियोगिता मे प्रथम कुंवारी प्रांजल, द्वितीय शिवानी व तृतीय प्रियंका रही। साथ ही चित्रकला में प्रथम ज्योति खराड़ी, द्वितीय खुशी खराड़ी और तृतीय पायल डामर रही। वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम विष्णु कुमार खराड़ी, तृतीय अंकित परिहार और तृतीय सिद्धार्थ जाट रहे। शिविर मे स्वास्थ्य विभाग से डॉ. रविंद्र डामोर, डॉ. मधु झा, आयुष विभाग से डॉ. सुरेश भूरा, डॉ. रमेश कटारा, सुनील सिंह भदोरिया, रितु शर्मा, सुमित्रा देशबंधु, कैलाश यादव, शंकरलाल मुनिया, मोहन खराड़ी, एच.डी.बी.एल मचार, गोपालकृष्ण पाठक, राकेश निनामा, अमर सिंह भूरिया, दिव्या प्रजापत, स्वाति परिहार, परियोजना सुपरवाइजर दीपा चौधरी, मीना मालवीय, रितु पटेल, सीमा निनामा, अनिल बामनिया, सुरेंद्रसिंह घुरैया सहित बड़ी संख्या स्कूली छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण महिला एवं पुरुष उपस्थित थे। अंत मैं आभार प्रभारी परियोजना अधिकारी ज्योति गोस्वामी ने माना।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें