श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने वालों को मानसिक सुख और शांति मिलती है।
सैलाना- स्थानीय शीतला माता मंदिर में चल रहे श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को पंडित ललित प्रसाद शास्त्री सांगा खेड़ा वाले ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने वालों को मानसिक सुख और शांति मिलती है। हर व्यक्ति को अपने व्यस्ततम समय में से थोड़ा सा समय निकाल कर कथा श्रवण करनी चाहिए।
बुधवार को पंडित शास्त्री ने विदुर जी का प्रसंग, श्री कृष्ण जी का शांति दूत बनकर जाना, कपिल मुनि का अवतार, सती अनुसुइया का वर्णन और उनका आशीर्वाद, दक्ष प्रजापति का वर्णन, सती का जन्म लेना, व सती के साथ भोलेनाथ का विवाह करना, सती का यज्ञ कुंड में भस्म होना, सती का हिमाचल राजा के यहां पुनर्जन्म आदि प्रसंगों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संगीतमय कथा में प्रस्तुति दी। भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा का आनंद लिया।
शितला माता मंदिर स्थित महिला मंडल द्वारा आयोजित कराई जा रही कथा में आज आरती का लाभ बाबुलाल राठौड़ ने लिया।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें