नितेश राठौड़

भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव में क्रष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया


।  स्थानीय शीतला माता मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव के चौथे दिन शुक्रवार को पंडित ललित प्रसाद शास्त्री सांगा खेड़ा वाले ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराते हुए हाथी एवं मगर समुद्र मंथन, देवताओं के अमृत पान, मोहिनी रूप, गौतम ऋषि की पत्नी, अहिल्या का वर्णन, राजा बलि की कथा,वामन अवतार, मत्स्य अवतार सूर्यवंश, श्री राम अवतार की कथाओं का रसपान कराया। और कहा कि हर व्यक्ति को अपने व्यस्ततम समय में से थोड़ा सा समय निकाल कर कथा श्रवण करनी चाहिए। भगवान की कथा श्रवण मात्र से आदमी का उद्धार हो जाता है।

 शुक्रवार को हुए संगीतमय कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव  मनाया गया। जन्मोत्सव मे भागवत कथा में क्षेत्रीय विधायक हर्ष विजय गेहलोत, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, नगर परिषद अध्यक्ष नम्रता जितेंद्र सिंह राठौर, दिनेश सोनी व बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा का आनंद लिया। ओर महिलाओ ने न्रत्य किया।


कथा में पंकज लोड़ा द्वारा पंडित जी व सभी यजमान का साल श्रीफल से सम्मान किया गया।