नितेश राठौड़

गोवंश से भरा ट्रक पलटा, कई गाय की मौके पर ही मौत

ट्रक चालक ट्रक छोड़कर हुए फरार 

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने रोका रास्ता 



सैलाना।  सुबह करीब 6 बजे जूनावास के रामरतन पिता जगन्नाथ पाटीदार रोज की तरह करिया रोड स्थित सगस बावजी के ओटले पर पूजा अर्चना के लिए गए थे,  तभी उन्होंने सगस बावजी के समीप सडक पर  पिपलोदा की तरफ से आने वाले एक ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीबी 0914 को पलटा हुआ देखा तो वह घबरा गए।  वे ट्रक के समीप पहुंचे तो  देखा कि ट्रक गो वंश से भरा हुआ था। ओर तडफ रहे थे। वह तुरंत वहां से भागे-भागे सैलाना आए और यहां आकर जानकारी दी। 

खबर सुनते ही नगर के इंद्रेश चंडालिया, नितेश सोनी निराला गौशाला प्रबंधक प्रदीप त्रिवेदी, पशु चिकित्सक लाल सिंह निनामा, निरंजन प्रजापत, मनीष पाटीदार , बंटी शर्मा धामनोद ,गोपाल पाटीदार,  पुलिस प्रशासन मौके पर आकर गोवंश को ट्रक से निकाला । गोवंश इतने घबरा गए थे कि निकलते ही कुछ गोवंश तो भाग गए कस्बा पटवारी बहादुर सिंह डोडिया ने बताया कि 17 जिंदे गोवंश को गौशाला भेजा।  29 गोवंश मृत पाए गए जिसमें 19 केडे व 10 गाय थी जिसे किर्ति विहार कॉलोनी के आगे शासकीय भूमि में विधि विधान से दफना दिया गया है। 



यहां दफनाने के बाद गौशाला प्रबंधन समिति ने प्रशासन से मांग की कि अब जब भी गोशाला में मृत पशु हो उसे बदनावर ले जाना पड़ता है।  प्रशासन अब यहीं पर म्रत गाय दफनाने की अनुमति दें ताकि गौशाला प्रबंधन समिति को बदनावर ले जाने का आर्थिक भार वहन नहीं करना पड़े।

 इधर घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने घटनास्थल पर कुछ देर रास्ता रोककर जोरदार नारेबाजी कर आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की। अनुभागीय अधिकारी कामनी ठाकुर तथा एसडीओपी संदीप निगवाल के आश्वासन के बाद रास्ता खोला।



इनका कहना पिपलोदा 


सैलाना पिपलोदा राजस्थान से लगे हुए थाना क्षेत्र हैं।  इन मार्गों पर सघन चेकिंग पॉइंट लगाए जाना चाहिए।  इन क्षेत्रों से ही लगातार गोवंश की तस्करी होती रहती हैं । पुलिस को हम कई बार अवगत करवा चुके हैं। यह तो आज ट्रक पलटी खाया और मामला उजागर हो गया।  वरना ऐसे कई ट्रक क्षेत्र से गुजरते रहते हैं। 

 राघव त्रिवेदी जिला संयोजक बजरंग दल

 समय-समय पर चेकिंग पॉइंट लगाकर वैधानिक कार्यवाही कर रहे हैं। जो भी आरोपी होगा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा ताकि भविष्य में घटना की पुनरावृत्ति ना हो

 मनोज पाटीदार सब इंस्पेक्टर सैलाना