नितेश राठौड़

 श्याम भजन संध्या मे भक्तो का हुजूम देखने को मिला।



सैलाना - जुनावास स्थित आयोजित खाटू श्याम भजन संध्या मे भक्तो का हुजूम देखने को मिला ! खाटू श्याम भजन संध्या मे सजाए गए श्याम दरबार मे भक्त अपने को रोक नहीं पाते है कुछ ऐसा ही नजारा जुनावास पिपलोदा रोड पर रविवार रात आयोजित खाटू श्याम भजन संध्या मे देखने को मिला। संध्या पंडाल मे बाबा का अलौकिक श्रंगार कर अखंड ज्योत लगाकर भजन संध्या का शुभारम्भ किया गया !  दुरदर्शन कलाकार गोतम मालवीय, सुरजीत सिंह इन्दौर वाले, प्रतिक कानुनगो ने एक से बढ़कर एक भजनो की  प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओ को श्याम भक्ति मे लीन कर दिया ! 

करदो-करदो बेड़ा पार उज्जैन के महाकाल, हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे आजा, मेरी मय्या ने केसी सोगात देदी की जागरण के लिए सारी रात दे दी। 

जेसी प्रस्तुति पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान पंडाल खाटू नरेश की जय, तीन तीर धारी की जय, हारे के सहारे की जय के घोष से गुंजाईमान रहा  । कार्यक्रम के दौरान बाबा को छप्पन भोग लगाया गया । भजन संध्या मे  महिला पुरुष ने बड़ चढ़ कर भजन संध्या का रस पान किया।