सहारा इंडिया कंपनी द्वारा गरीब जमाकर्ताओं का बकाया भुगतान नहीं करने , कंपनी के जवाबदार रीजनल मैनेजर जोनल मैनेजर सहित
सहारा इंडिया कंपनी द्वारा गरीब जमाकर्ताओं का बकाया भुगतान नहीं करने , कंपनी के जवाबदार रीजनल मैनेजर जोनल मैनेजर सहित अन्य अधिकारियों तथा सहारा प्रमुख सुब्रत राय व कंपनी के जवाबदार डायरेक्टरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर लामबंद हुए सहारा के कार्यकर्ता व जमाकर्ताओ ने आज सूजापुर माताजी सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर सहारा इंडिया जमा धन वापस करो संघर्ष समिति का गठन किया तथा आक्रोशित लोगों ने अनुविभागीय अधिकारी जावरा पुलिस रविंद्र बिडवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद को ज्ञापन सौप कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
शाजापुर माताजी पहाड़ी पर जावरा, पिपलोदा, ढोढर,, रिंगनोद ,नामली ,सैलाना ,ताल, आलोट , बड़ावदा से एकत्रित हुए सहारा जमाकर्ताओं ने सर्व अनुमति से समिति घटित कर अध्यक्ष ग्रुप में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह सोलंकी का चयन किया तथा सहारा के अंतिम पंक्ति के प्रत्येक व्यक्ति का भुगतान न होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोलंकी ने कहा कि चले 3 वर्षों से लगातार सहारा कंपनी के जवाबदार झूठे आश्वासन दे रहे हैं गरीब और मजदूरी पेशा लोग अपनी बकाया राशि के लिए चक्कर लगा लगा कर थक चुके हैं और पुलिस और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है इसलिए ऐसे गूंगे बहरे प्रशासन को जगाना आवश्यक हुआ है। बैठक को प्रदेश कांग्रेस महामंत्री निजाम काजी वरिष्ठ नेता हरिनारायण अरोड़ा पप्पू चरोडिया, फिरोज पठान दीपेश राठौर विक्रम सिंह पवार मोहनलाल पाटीदार बड़ायला माताजी राजेश पाटीदार धामेड़ी गुलाब सिंह सूजापुर आदि ने संबोधित किया।
बैठक के पश्चात रैली के रूप में कार्यकर्ता एसडीओपी कार्यालय पहुंचे तथा शहर में भी सहारा के खिलाफ आक्रोशित नारेबाजी करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपकर मांग की गई की तत्काल प्रभाव से सहारा कंपनी के जवाबदार अधिकारियों और डायरेक्टरों पर प्रकरण दर्ज किया जावे तथा जल्द से जल्द कंपनी पर दबाव बनाकर जरूरतमंदों का भुगतान कराया जावे। नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने उपस्थित जन समुदाय को आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यक्तिगत रुचि लेकर प्राप्त आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करेंगे। समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने सीएसपी को जानकारी दी कि सहारा सेबी विवाद का बहाना कर सहारा कंपनी गरीबों का पैसा नहीं लौटा रही है जबकि सुप्रीम कोर्ट में सेबी से सहारा कंपनी का विवाद अचल संपत्तियों को लेकर है ना कि क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी में जमा पैसे को लेकर और सहारा कंपनी आज भी कोऑपरेटिव सोसाइटी में लोगों से नियमित पैसा ले रही है तथा लौटाने के वक्त सुप्रीम कोर्ट का और सेबी का हवाला देते हुए आनाकानी कर रही है इस तरह कंपनी के जवाबदार लोगों की नियत में खोट होने से और प्रशासन द्वारा जवाबदार लोगों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजे जाने से उनके हौसले और बुलंद हो रहे हैं। सोलंकी ने बताया कि अगले 10 दिन में इसी तरह हम पूरे जिले में ब्लॉक स्तर पर ज्ञापन सौंपेंगे तथा कार्रवाई ना होने पर 16 दिसंबर को जावरा में एक बड़ी रैली का आह्वान भी किया गया है।
आज के प्रदर्शन में प्रमुख रूप से कुतुबुद्दीन सेफ गिरजा शंकर दायम मुकुंद सोलंकी विजय जाधव वर्दी चंद धनोतिया राम गोपाल गहलोत राजेश जैन हेमंत निगम कृष्ण कुमार जायसवाल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व जमाकर्ता उपस्थित हुए ।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें