नितेश राठौड़
वीर जननायक बिरसामुंडा के अवसर पर यहां कोंग्रेसजनो ने जनजाति के गौरव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
सैलाना,निप्र।वीर जननायक बिरसामुंडा के अवसर पर यहां कोंग्रेसजनो ने जनजाति के गौरव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
ब्लॉक कोंग्रेस द्वारा विधायक हर्ष विजय गेहलोत के निवास पर आदिवासियों के मसीहा,भगवान बिरसामुंडा की जयंती मनाई गई।इस अवसर पर विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने बिरसामुंडा के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा किआदिवासियों के स्वाभिमान, स्वतंत्रता और संस्कृति की रक्षा के लिए बिरसा मुंडा ने हर संभव प्रयत्न किये, “हमारा देश-हमारा राज” के नारे के साथ आजीवन संघर्ष करते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए शहादत को प्राप्त हुए बिरसा मुंडा देशवासियों के प्रेरणास्त्रोत बन गए। आज उनकी जयंती पर पूरा देश नमन करता है।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदार,युवा नेता हनी गेहलोत, नारायण सरपंच, उकार निनामा, पूनमचंद निनामासेमल खेड़ा, नाथू निनामा, वाघजी निनामा, प्रदीप राठौड़, प्रवीण सिंह राठौर, उत्तम कुमावत, ईश्वर पाटीदार, संजय पवार सुभम मांडोत, प्रवीण बोराणा, अजय परिहार, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें