पिता और दो पुत्रों के शव कुएं मे मिले

हत्या कि आशंका

पुलिस अधिकारी मौके पर


सैलाना थाना क्षेत्र के देवरुंडा गांव कि घटना

जांच जारी

 सैलाना के देवरुंडा गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यो कि हत्या से सनसनी फैल गई है। यहां पिता और दो पुत्रों के शव कुएं में मोटर से बंधे मिले है। घटना कि सूचना पर फारेंसिक एक्सपर्ट और पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे है। इस तिहरे हत्याकांड में जमीनी विवाद कि बात भी सामने आ रही है।  


मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय किसान लक्ष्मण पुत्र मांगू भाभर निवासी ग्राम देवरूंड़ा ने अपने खेत की मोटर जलने पर रविवार सुबह सुधारने के लिए कुएं से बाहर निकाल कर रखी थी। शाम को लक्ष्मण व उसके पुत्र नहीं दिखे। परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। वे कुएं के पास पहुंचे तो वहां मोटर और लक्ष्मण तथा उसके पुत्र 13 वर्षीय विशाल व 8 वर्षीय पुष्कर दिखाई नहीं दिए। शंका होने पर कुछ युवक कुएं के अंदर उतरे तो उन्हें अंदर तीनों के शव पानी की मोटर से बंधे हुए दिखाई दिए। इसके बाद तीनों के शव बाहर निकाले गए और पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाए गए है।

सैलाना थाना पुलिस मामले कि जांच में जुटी है।