नगर के शासकीय उच्चतर उमावि विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जितेंद्र शर्मा की लगातार तानाशाही की वजह से आए दिन यहां के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं परेशान हो
पिपलौदा - नगर के शासकीय उच्चतर उमावि विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जितेंद्र शर्मा की लगातार तानाशाही की वजह से आए दिन यहां के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं परेशान हो रहे हैं व कुछ शिक्षक छुट्टी लेकर इन झमेले से बच रहे हैं आपको बता दें कि पिपलोदा उत्कृष्ट विद्यालय में अभी वर्तमान में नगर के ही प्रभारी प्राचार्य जितेंद्र शर्मा पदस्थ हैं जिन की कार्यशैली से सभी नाराज है व लगातार ईनकी शिकायत हो रही है। प्रभारी प्राचार्य की कार्यशेली के कारण बच्चों का भविष्य अधर में पड़ा है व नियमित बच्चों को शिक्षा सही प्राप्त नहीं हो रही है भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा ने बताया कि प्रभारी प्राचार्य की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से चर्चा कर प्रभारी प्राचार्य को हटाने की मांग की गई है ताकि विद्यालय में पुनः सुधार आ सके व बच्चों का भविष्य अंधकार से बच सके।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें