आजादी के अमृत महोत्सव में हुवा बेहतरीन शख्सियतों का सम्मान,, शायरों ने अपने कलाम से बांधा समा
निप्र एजाज़ शैख़ आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत नगर की एजुकेशनल कल्चरल एण्ड सोशल सोसायटी हम एक है द्वारा स्व.श्री सैय्यद अनवर बादशाह की स्मृति में गरिमामय समारोह फख्र ए हिन्दुस्तान का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय हस्तियों का सम्मान एवं मुशायरा का आयोजन किया गया। समारोह क्षैत्रीय ग्रामीण विकास व पंचायतराज प्रशिक्षण केन्द्र इन्दौर के संयुक्त आयुक्त श्री प्रतीक सोनवलकर एडिशनल कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य, जावरा-उज्जैन टोलवेज के ऑनर, श्री लक्की खान, श्री राजा ठाकुर, समासेवी श्री कनकमल कांठेड़ के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। अन्तर्राष्ट्रीय कवि श्री मंजर भोपाली ने समारोह की गरिमा में अभिवृद्धि की। सम्मान समारोह- संस्था हम एक हैं मोहब्बत का पैगाम देते हुए समाजसेवा के क्षैत्र में सक्रियता से अपनी पहचान अंकित किए हुए है। संस्था द्वारा विशिष्ठ हस्तियों का अभिनन्दन भी अनुकरणीय एवं स्तुत्य है। उक्त विचार संयुक्त आयुक्त श्री प्रतीक सोनवलकर ने व्यक्त किए। वे संस्था हम एक हैं द्वारा आयोजित फख्र-ए-हिन्दुस्तान समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में जावरा क्षैत्र से जुड़े होकर राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाने वाली हस्तियों का सम्मान किया गया। जिसमें अतिथियों द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय कवि मंजर भोपाली, उज्जैन जेल अधीक्षक श्रीमती उषा राज, अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार वाजिद खान, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी अशोक सेठिया, कुशल उद्योगपति मोहम्मद शफीक बेलिम का अभिनन्दन अतिथियों द्वारा शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया। विमोचन- इस अवसर पर अतिथियों द्वत्तरा नगर के शायर श्री मसूद परदेशी द्वारा लिखित गजलों की संगीतमय ऑडियो सीडी उठते शोले का एवं युवा उभरते हुए, कवि राजेश धनोतिया के प्रथम काव्य संग्रह मेरे एहसास पुस्तक का विमोचन किया गया। इस मौके पर जावरा उज्जैन टोलवेज के ऑनर श्री लक्की खान एवं श्री राजा ठाकुर ने अतिथियों का शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। अतिथियों का स्वागत संस्था हम एक है के सुदेश खारीवाल, सैयद नादिर शाह, हेमन्त मेहता एवं दाऊद धूलिया ने किया। संस्था प्रमुख एवं समारोह के सूत्रधार सैयद नादिर शाह ने अपने पिता स्व.श्री सैय्यद अनवर बादशाह की स्मृति में आयोजन कर अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर कुशल प्रबंधन से समारोह को ऐतिहासिक बना दिया। सैयद नादिर शाह विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक संस्थाओं से जुड़े होकर समाजसेवा के क्षैत्र में सतत सक्रिय रहते है। उनकी ऐसे समारोह के आयोजनों को लेकर विशिष्ठ पहचान बनी हुई । समारोह का आभार प्रदर्शन संस्था के संस्थागत सदस्य मसूद परदेशी ने किया। संचालन रतलाम के शायर अब्दुल सलाम के शायर अब्दुल सलाम खोकर ने किया। मुशायरा *बेटियों के लिए भी हाथ उठाओं मंजर* सिर्फ अल्लाह से बेटा नहीं मांगा करते प्यार के कटोरे में गंगा का पानी तुम भी पियो हम भी पियें रब की मेहरबानी।* ऐसी लाजवाब पंक्तियों से संस्था हम एक हैं द्वारा आयोजित फख्र-ए-हिन्दुस्तान समारोह में आयोजित मुशायरा को अन्तर्राष्ट्रीय कवि शायर मंजर भोपाली ने ऊँचाईयां प्रदान की। श्री भोपाली ने अपनी नज्मों से ऐसा समां बांधा की श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। तालियों की गड़गड़ाहट बार-बार सभागार को गुंजायमान करती रही। इस अवसर पर मुशायरा में भोपाल के शायर, उज्जैन की शायरा सुश्री शबनम अली, देवास के इस्माईल नजर, रतलाम के कवि चंचल चौहान, रतलाम के अब्दुल सलाम खोकर, जावरा के कवि श्री राजेन्द्र श्रोत्रिय, शायर फजल हयात, नागदा के कवि गीतकार अमीत मारू ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को देर तक बांधे रखा और तालियां बजाने के लिए मजबूर किया। मुशायरा का संचालन देवास के शायर इस्माईल नजर ने किया।