*नितेश राठौड़*
*धनतेरस पर बाजार रहे गुलजार*
सैलाना ।मंगलवार को धन तेरस को बाजार गुलजार रहे । छोटे बड़े हर व्यवसायी प्रतिष्ठान दिन भर ग्राहको से आबाद रहे । आस पास से आये लोगो ने जमकर खरीददारी की । त्योहार पर इस प्रकार की ग्राहकीयो से दुकानदारो के चेहरे खिले-खिले नजर आए।
बर्तन व्यवसायी सुनील रांका, साड़ी व्यवसायी निलेश गोलच्छा, ज्वेलर्स मनीष ग्वालीयरी, आयुष ऑटोमोबाइल पर प्रियांश कुमावत के अनुसार धन तेरस को सैलाना के बाजार चमक गये। रूप चौदहस तथा दिपावली पर व्यापारीयो को और अच्छे व्यवसाय की उम्मीद है। वही अपने-अपने घरों को साफ सफाई रंग रोगन कर घरों में विभिन्न प्रकार की लाइटों से सजाया । और बालिकाओं ने अपने घरों के आगे रंगोलिया भी बनाई ।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें