मंहगाई ओर बेरोजगारी से दो-दो हाथ करति देश की गरीब व मध्यमवर्गीय जनता !
विश्व गुरु बनने की चाह में देश के कर्णधारों के कारण हमारे देश के नागरिकों के आर्थिक हालात महँगाई के कारण बद से बदतर होते जा रहे है l शासकीय योजनाए ऊँट के मुंह मे जीरा साबित हो रही है विगत पाँच वर्षों में हर क्षेत्र में कीमतें दो गुना के आस पास बढ़ गई है इस पर पाँच से दस रुपैये की राहत प्रदान करना मानो गरीबो को मुंह चिढ़ाने समान प्रतीत होता है, जहा एक ओर सरकार गरीब तबके को खाने के लिये निशुल्क अन्न योजना लागू कर उन्हें राहत प्रदान करने का प्रयास कर रही है तो ठीक दूसरी ओर इसी गरीब जनता को खाने का तेल ढेड़ सौ रु. प्रति लीटर की दर से खरीदना पड़ रहा है ! जो आज कुछ साल पहले महज साठ से सत्तर रुपये लीटर मिला करता था उज्ज्वला योजना भी अब तो गरीब वर्ग को मुंह चिढ़ाती नज़र आ रही है,जो मजदूर अपनी मजदूरी के बाद सुखी लकड़ियों को संग्रह कर निशुल्क अपनी ईंधन व्यवस्था करता था उसे गैस सिलेंडर एव गैस चुल्हा तो सरकार द्वारा निशुल्क प्रदान कर दिया परन्तु गैस का शुल्क उस गरीब, मजदूर की पहुँच से बाहर हो गया ,जो गैस सिलेंडर महज छः सौ रु. का आता था आज एक हजार रुपये के लगभग हो गया है, मजदूर वर्ग टोलो मजरों से शहर के लिये मजदूरी के लिये जाता है तो उसे अपने दो पहिया वाहन के लिये एक सौ पन्द्रह से एक सौ बीस रु प्रति लीटर के भाव से पेट्रोल लेना पड़ रहा है जो कुछ वर्षों पहले साठ रुपये प्रति लीटर हुवा करता था ! ठीक इसके विपरीत दिहाड़ी मजदूरी की राशी में कोई बढ़ोतरी नही हुई है ! मजदूरी जस के तस है , ओर मंहगाई सुरसा की तरह मुँह खोले खड़ी है ! बाज़ारो की रौनक विलुप्त होती जा रही है ,आमजन मंहगाई को देखते हुवे अपनी विशेष जरूरतों का सामान की ही ख़रीद कर रहे है l बेरोजगारी चरम पर है , युवा वर्ग नोकरी-धंधों के लिये परेशान है !, डिग्री,डिप्लोमा धारी नोजवान मजबूरी में मजदूरी करने पर विवश है , देश के उज्ज्वल भविष्य एमबीए ,बी टेक,पासआउट छात्र दस से पन्द्रह हजार की नोकरी के लिये प्रायवेट कम्पनियों के घुमकेतु से चक्कर काट रहे हे, फिर भी उन्हें रोजगार नही मिल रहा है ! स्कूल ,कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के पालको द्वारा इनकी फ़ीस जुटा पाना भी दूभर हो रहा है , सैकड़ो परिवार आवास योजना में मकान निर्माण हेतु शासन द्वारा निर्धारित राशि पाते ही अपना आशियाना तोड़ कर नए मकान का नव निर्माण इस कहावत के साथ प्रारंभ कर बैठे की मकान बार बार नही बनता ! इस जुमले ने भविष्य की पारिवारीक आवश्यकताओ के लिये बचा कर रखी बची कूची जमा पूँजी भी भवन निर्माण में लगा दी,फिर भी कइयों के आशियाने अधूरे है ! इधर दुर्भाग्य से देश मे कोरोना ने दस्तक दे दी दो बड़े लॉक डाउन के दौर का सामना करना पड़ा लॉक डाउन खुलते ही, मकान निर्माण सम्बंधित सामग्री के दाम में आसमान छूने लगे ,भवन निर्माण सामग्री महंगी होने के फल स्वरूप शासन द्वारा दी गई निर्धारित राशि से मकान बन पाना असंभव सा प्रतीत होने लगा है ! शासन द्वारा आवास योजना निर्माण राशि मे तो कोई वृद्धि नही की गई ! क्षेत्र में राशि के अभाव में अनगिनत अपूर्ण आवास पूर्ण होने का इंतजार कर रहे है ! ‌पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु कोई राह नज़र नही आने,ओर सीमित आय होने और आय के अवसर खत्म होने पर घर की महिलाएं समूह लोन के मकड़ जाल में गिरफ्त होती जा रही है,यहाँ लोन तो आसानी से उपलब्ध हो जाता है परन्तु लोन का ब्याज तगड़ा लगता है ! लोन की किश्त की व्यवस्थाओं में सम्पूर्ण परिवार बिखर कर रह जाता है ,किश्त भरने की व्यवस्था नही होने पर परिवार में आये दिन विवाद होते है ,घरों की सुख-शांती समाप्त होती जा रही है ओर कई बार तो इन प्राइवेट समूह लोन की किश्तों के भुगतान का प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से परिवार जनों को बड़ा खामियाजा भी भुगतना पड़ता है , कोरोना कॉल से संघर्ष कर धीरे-धीरे सामान्य होते आम व्यक्ति के जन जीवन पर महंगाई मानो अमावश की उस काली रात की तरह मंडरा गई है जिसमे दूर दूर तक राहत भरी रोशनी की कोई किरण नज़र नही आ रही ! इस पर शासन प्रशासन की प्रक्रिया स्वरुप उपचुनाव,ग्राम पंचायत चुनाव,नगरीय निकाय चुनाव आदि से दो-दो हाथ करना भी सतत जारी रहेगा, जिम्मेदारों द्वारा समृद्ध,सशक्त देश की दावेदारी करने के बीच अभी भी वक़्त की दीवारों पर कई अनमिट से स्लोगन आप महसूस कर सकते है, वंशवाद,क्षेत्रवाद,जातीवाद एव धर्मवाद आज भी देश की एकता अखंडता को अस्प्ष्ट तोर पर छिन्न -भिन्न करते नज़र आ रहा है,देश मे शांति उन्नति एव सफलता के आयाम स्थापित करने की बजाय नौजवान वर्ग भी जाती ,समूह,वंशवाद एव क्षेत्रवाद के नाम पर बंट रहे है, मानो वक़्त पीछे पाँव लौटने को आतुर हो?जब अपनी-अपनी रियासतों की सियासतै काबिज हुवा करती थी,आज मेरे देश मे हर समाज की अपनी एक सेना तैयार है,क्या भारतीय संविधान में मानो देश वासियो को विश्वास ही नही रहा हो ऐसा प्रतीत होता है, इन सभी अव्यवस्थाओ में सुधार हेतु शासन प्रशासन की ओर से कोई पहल होती नजर नही आ रही है ! क्या ऐसे में हमारा देश विश्व गुरु बनने में सफल होगा ? या देश मे छोटे -छोटे जाती वाद,वंश वाद,क्षेत्र वाद एव समाज वाद के समूहों की दीमक देश को खोखला व कमजोर करती जाएगी ! जवाब वक़्त की गर्द में छिपा है ! ऐसे में सोने की चिड़िया कहा जाने वाला जन गण मन का मेरा ये प्यारा देश महाभारत के भीष्म पितामह की तरह समय के तीरों की शय्या पर घायल सा लेटा टकटकी लगाए आजादी के दौर की उस सुनहरी एकता के लौटने का इंतज़ार कर रहा है जिसमे न कोई हिन्दू था न कोई मुस्लिम न सिक्ख , न ईसाई, न क्षत्रिय,न वैश्य न ब्राह्मण न शुद्व l पहचान थी तो बस क्रांतिकारीओर हिंदुस्तानी, की भगतसिंह से लेकर अशफ़ाकउल्लाहखान ,सुखदेव से लेकर,बहादुर शाह जफर तक,किसी की गर्दन से गोरो की रस्सी ने उनकी जात, मजहब,या नाम नही पूछा था ,बस एक पहचान पूछी थी जिस पहचान पर आज भी हर सच्चे देश भक्त को गर्व महसूस होता है,ओर वह पहचान थी हिंदुस्तानी क्रांतिकारी ओर देशभक्त, होने की पहचान, विषय मनन का है,मंथन का है वर्तमान दौर में हम कहा ? ओर किधर जा रहे है ,? अपने ही हम वतन भाई को धर्म से जाती से वर्ग से समूह से संघ से मजलिस से पहचान कर उसके प्रति अपना व्यहवार निर्धारित कर रहे है ,,। अफसोस सद अफसोस हमारी सोच पर,की हम भारत वासी होते हुवे भी अपने ही हम वतन भाई पर कीचड़ उछालने से नही चूक रहे है, खेल,हो मनोरंजन हो,राजनीति हो या अन्य कोई भी क्षेत्र हो हम, दुनिया मे हमारे देश का नाम रोशन करने वाले इन सभी शख्सियतों को भी अब तो हम जाती,समाज,धर्म,मजहब के चश्मे लगाकर देखने लग गए है , क्या यह उचित है? न्याय संगत है? सवाल जिंदा है ,जवाब समय की गर्त में छुपा है,?? इन सभी ज्वलंत विषयो के साथ जनता की एक विश्वास भरी आस,उम्मीद, लगातार बनी हुई है कि काश ,कोई लोटा दे वो बीते हुवे दिन,, अब तो सखी संयया तो खूब ही नही कमात है,फिर भी महंगाई डायन खाए जात है,,, कैसा होगा आने वाला समय क्या सरकार महँगाई पर अंकुश लगाने में कामयाब रहेगी,? क्या गरीब मध्यम परिवार कर्ज के मकड़ जाल से निकल पाएंगे?? ऐसे कई सवाल है जिनके जवाब का इंतजार आमजन को बेसब्री से है,, जय हिंद ,,,जय भारत,,