पटाखे दुकान के लगवाने बाद स्कूल के खेल मैदान में फैली गंदगी नगर परिषद को नहीं है ध्यान
सैलाना । पांच दिवसीय दीपोत्सव शनिवार को भाई दूज का त्योहार मनाने के बाद समाप्त हो गया । नगर प्रशासन ने क्षेत्र के पटाखा व्यवसायीयो को नगर के शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में दुकानों के प्लाट आवंटित किए थे। लेकिन दीपोत्सव त्यौहार के समापन के बाद भी नगर परिषद ने इसकी सुध नहीं ली । खेल मैदान पूरी तरह से गंदगी से पट गया जिससे खेल ग्राउंड में सुबह शाम घूमने तथा व्यायाम करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें