नितेश राठौड़

कुंए की मोटर निकाल कर ले गए चोर किसानों में दशहत



सैलाना । नगर के रतलाम बांसवाड़ा मार्ग बाईपास पर स्थित कुंए मे बुधवार को सावित्रीबाई 

गोवर्धन लाल परिहार ने सिंचाई के लिए बुधवार को कुएं में उतराई  थी आज सुबह खेत का पड़ोसी गोपाल पाटीदार कुंए पर आकर देखा तो 

मोटर केबल सहित गायब थी।  गोपाल पाटीदार घबरा गए उन्होंने सावित्रीबाई के पुत्र कैलाश परिहार को फोन पर सूचना दी।  सूचना पाकर वे अपने पिता गोवर्धन लाल परिहार तथा पडोसी विजय शंकर कुमावत के साथ कुंए पर पहुंचे, तो वहा पर पाईप खेत मे पडा था ओर मोटर ओर केबल गायब थी चोर मोटर पर बंधी रस्सी काटकर वही फेक गये । खेत मे घुमने के निशान भी मिले  है । उन्होंने पुलिस थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई पुलिस ने मोका देखकर जांच प्रारंभ कर दी।


इधर किसानो का कहना है कि सावित्री बाई का कुआं मेन रोड बायपास पर है । और चोर यहां से दिन में मोटर निकाली और रात में ही ले गए हैं।ऐसे मे  क्षेत्र में 10-15 कुआं लगे हुए हैं।  ऐसे में उन किसानों को वह है कि अब खेत की सिंचाई करें कि रात में मोटर की निगरानी रखें। अभी कुछ दिन पूर्व भी यहां से नंदकिशोर के कुए से सिंचाई की मोटर किसान ले गए थे जो अभी तक नहीं मिली है। इधर दिन को कुंए में सिंचाई के लिए उतारी मोटर एक रात मे ही चोरी हो गई है तो अब तीन माह तक कैसे निगरानी करके खेतो की सिंचाई करगें।