नितेश राठौड़
संविधान एक पवित्र दस्तावेज है न्यायालय में मनाया संविधान दिवस।
सैलाना- भारतीय संविधान के अनुरूप हमारा लोकतांत्रिक अनुभव सकारात्मक और गौरवान्वित करने वाला रहा है। वास्तव में संविधान वह मूलभूत विधि है जिस पर देश के अन्य सभी कानून आधारित होते है। यह एक पवित्र दस्तावेज है।
यह विचार संविधान दिवस पर वक्ताओं ने न्यायालय परिसर सैलाना में आयोजित समारोह में व्यक्त किए। समारोह में न्यायाधीश श्रीमती सपना भारती कतरोलिया, न्यायाधीश श्रेया शर्मा, एवं वरिष्ठ अधिवक्ता कांतिलाल राठौड़ ने अपने विचार रखे। तथा संविधान की उद्देशिका का वाचन कर दोहराया।
इस अवसर पर अधिवक्तागण न्यायालय कर्मचारी एवं पक्षकार गण उपस्थित थे।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें