नितेश राठौड़
अपराधिक मनोवृति को बदलना आज की आवश्यकता
विधिक साक्षरता शिविर में दी कानूनी जानकारियां
सैलाना- आज समाज में बढ़ते अपराधों के कारण सामाजिक रिश्ते भी तार-तार हो रहे हैं। छोटी-छोटी बालिकाओं के साथ होने वाली घटनाएं समाज के लिए चुनौतियां बन रही है। काका, मामा, जीजा जैसे रिश्ते भी अपने मायने खो रहे हैं। ऐसी स्थिति में समाज में बढ़ रही आपराधिक मनोवृत्ति को बदलना आज की आवश्यकता हो गई है।
यह विचार न्यायाधीश गजेन्द्र रावत ने ग्राम कुंदनपुर बाजना में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में व्यक्त किए।
वरिष्ठ अभिभाषक कांतिलाल राठौड़ ने भी शिविर की उपयोगिता बताते हुए कहा कि विधिक जागरूकता से लोगों में अपने कर्तव्य पालन एवं अधिकारों की जानकारी मिलती है और विचारों में परिवर्तन आता है। सैलाना मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर सुदूर ग्रामीण अंचल में ऐसे शिविर लगाकर कानूनी जानकारी देना निश्चित रूप से आने वाले समय में कारगर परिणाम देंगे।
इस अवसर पर क्षेत्र के निवासी न्यायाधीश सोहनलाल भगोरा ने भी शिविर को संबोधित कर महिला शिक्षा के लिए प्रेरित हुए कहा कि देश में महिलाओं की आबादी आधी है जब महिलाएं पढ़ी लिखी होगी तो घर परिवार और देश की तरक्की होगी वहीं महिलाएं शोषण से मुक्त पाएगी। आपने कहा कि हमें अधिकारों से पहले कर्तव्य पालन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर कुंदनपुर पंचायत सरपंच पवन खराड़ी झरनिया ऊंकाला पंचायत सरपंच विक्रम भूरिया, सब इस्पेक्टर अल्केश सिंघाड़, रोहित भांवरे, अनिल बामनिया, विलेश खराड़ी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें