नितेश राठौड़
*धोक पडवा धुमधाम से मनाया*
सैलानाः-दिपावली के दूसरे दिन प्राःतकाल से ही नगर में बच्चों से लेकर बडों तक ने अपने परिचीतों के घर पर जाकर दिपावली पर्व की एक-दूसरें को
गले मिलकर और बडों के पेर छूकर पर्व की शुभकामनाएं दी।
प्रति वर्ष के मुकाबलें इस वर्ष पडवी पर दिनभर एक-दूसरे को बघाई देने का सिलसीला जारी रहा ।इस पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
*गोवर्धन पूजा की गई*
सैलानाः- पडवी पर्व पर गोर्धन पालकों ने अपने-अपने पशुओं को नहलाकर रंगों की छाप लगाकर और हार फुल पहनाकर उनकी पूजाकर की गई। और गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर महिलाओं ने पूजा-अर्चना की बच्चो ने पटाखें छोडे।
*ऐसे होती पुजा--*
शुक्रवार को ग्वाला समाज के लोगों ने श्रद्धाभाव से गोवर्धन पूजा की। परंपरा के अनुसार समाज के माते दीमान के यहां से शुरू होकर यह पूजन हर कुटुंब के घर आंगन में किया गया। वर्षों से इस परंपरा को निभाने वाली ग्वाला टोली ने इसका श्रीगणेश किया, वहीं नगरवासियों ने भी पारंपरिक ढंग से गोवर्धन पूजन किया। ऐसी पौराणिक कथा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र का अभिमान तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली से उठाकर बृजवासियों की रक्षा की थी, ऐसा धर्म ग्रंथों में वर्णन मिलता है। दीपावली पर्व के अगले दिन पड़वा को गोवर्धन की पूजा होती है। ग्वाला समाज में गोर्वधन पूजा से महिलाओं को दूर रखा जाता है जबकि अन्य समाज में महिलाएं ही इस पूजा को करती हैं। ग्वाला समाज में हर कुटुंब के घर आंगन में प्रतीकात्मक गोवर्धन पसारा जाता है। इसकी मोर पंख से सजावट की जाती है साथ ही चारों ओर ग्वालन की मूर्तियां, विभिन्न तरीके के पकवान व मिठाइयां रखकर पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा कुटुंब के बडे़ बुजुर्ग, माते, दीमान करते हैं। ग्वाला समाज के लोग की मौजूदगी में पूजा की गई। गोवर्धन की पूजा समाज के हर कुटुंब के घर आंगन में अगाध श्रद्घा से की गई। इस अवसर पर लोगों ने अनेक गीत गाए, जिनमें गौधन आए गंगापार से, इनके बडे़ सनमान, आबन डारे इनको पावडे़ आदि गौधन गीत गाए गए। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान गोवर्धन पूजा के लिए रखे गए पकवान व मिठाई बच्चों ने घर- घर पहुंचकर खाईं और पटाखे व आतिशबाजी फोड़कर मौज मस्ती की, वहीं दूसरी ओर नगरवासियों ने घरों के द्वार पर गोवर्धन रखकर पारंपरिक ढंग से पूजन अर्चन किया तथा मिठाइयां बांटी।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें