नितेश राठौड़

एक हजार लोग गये जनजातीय सम्मेलन मे भाग लेने के लिए 



सैलाना । कल भोपाल मे हो रहे जनजातीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए सैलाना जनपद पंचायत क्षेत्र से करीब 1000 लोग गए हैं जिनको पूर्व विधायक संगीता चारेल अनुविभागीय अधिकारी कामनी ठाकुर जनपद पंचायत सीईओ बलवंत सिंह नलवाया आदि की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जनपद पंचायत सीईओ नलवाया ने बताया कि सैलाना जनपद क्षेत्र से 24 बसों में करीब 1000 लोग गए हैं जिनको कंबल आईडी कार्ड सैनिटाइजर तथा मास्क दिए हैं सबको सातरुंडा में भोजन करवाने के बाद सीहोर रात्रि विश्राम करवाया जाएगा हर वर्ष में दो दो नोडल अधिकारी नियुक्त किया है ताकि यात्रियों को कोई परेशानी ना हो इस दौरान मोहन लाल राणा, मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड, रमेश राणा सहित कई लोग उपस्थित थे।