नितेश राठौड़
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के पूर्व वाहन रैली निकाली
सैलाना । अगामी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य मे गुरूवार को नगर मे जनजाति विकास मंच द्वारा वाहन रैली निकाली ।
ये रैली गुरुवार दोपहर बांसवाड़ा रोड जूनावास से खंड कार्यवाह मोहन लाल राणा ,पूर्व मंडी अध्यक्ष डॉ विजय चारेल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष शंभू सिंह गणावा के नेतृत्व में निकाली ।
वाहन रैली के आगे युवा भगवान बिरसा मुंडा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जा रहे थे । यह रैली संपूर्ण नगर में किया । रैली का नगर मे की जगह पुष्पो से स्वागत किया। रैली शिवगढ़ रोड स्थित बागरियों की खेड़ी पर पहुंची ।
रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मंडी अध्यक्ष डॉ विजय चारेल ने कहा कि हम सब को भगवान बिरसा मुंडा के बताए हुए मार्ग पर चलना है। तथा बिरसा मुंडा की जयंती पर भोपाल मे होने वाले कार्यक्रम मे सभी को सम्मिलित होने की अपील की । उन्होंने बताया की स्थानीय स्तर पर कृषि उपज मंडी परिसर मे भी कार्यक्रम किया जायेगा जिसकी तैयारिया अंतिम चरण मे है ।
इस दौरान जनपद सदस्य रमेश राणा,वरिष्ठ भाजपा नेता भीमा निनामा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह राठौर, राहुल सोलंकी, संतोष डिन्डोर, नवाब खडिया, दिनेश निनामा , लालू भगोरा, लक्ष्मण भगत, प्रकाश कटारा, उमेश पाटीदार सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नाथु लाल रठोड ने किया आभार मोहन राणा ने माना ।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें