जिला पुलिस अधीक्षक गोरव तीवारी ने सैलाना थाने का किया निरीक्षण
सैलाना(निप्र)- सैलाना थाना क्षेत्र में महिलाओं के शोषण व चोरियों की घटनाओं में वृद्धि हुई है। नए थाना प्रभारी को निर्देश दिए जा रहे हैं कि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगे इस हेतु पुलिस हर संभव प्रयास करें। गश्त मुस्तैद करें। चेकिंग पॉइंट बढ़ाया जाए। सीसीटीवी कैमरों की संख्या में वृद्धि की जाए। किसी भी स्थिति में अपराधों में बढ़ोतरी सहन नहीं की जाएगी।
यह बात बुधवार को सैलाना पुलिस थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने मीडिया से चर्चा के दौरान कही। वार्षिक निरीक्षण के लिए सैलाना थाने में आए एसपी तिवारी ने थाने के सारे रिकॉर्ड खंगाले और 2 घंटे तक बारीकी से निरीक्षण किया।
बाद में बाहर आकर पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने मीडिया कर्मियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में संवेदनशीलता बरतना बहुत जरूरी है। सैलाना थाना क्षेत्र में इन अपराधों में वृद्धि हुई है। साथ ही चोरियों व वाहन चोरियों की घटनाएं भी बढ़ी है। नए थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं कि साइबर सेल की मदद ली जाए। व अपराधो को नियंत्रण में लाया जाए। पुलिस का खौफ बदमाशों पर होना बहुत जरूरी है। नगर व क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाए। थाना प्रभारी को निर्देश दिए जा रहे हैं कि हर हालत में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगना ही चाहिए। बीते दिनों हुई चोरियों में पुनः जांच में गति लाकर पर्दाफाश करें साथ ही क्षेत्र में 16 से ज्यादा निगरानी बदमाशों की पल-पल की जानकारी रखी जाए। रात्रि गश्त को और अधिक मुस्तैद और प्रभावी बनाया जाए।
पुलिस अधीक्षक तिवारी ने यह भी कहा कि यह जानकारी भी मिली है कि कुछ पुलिसकर्मी सैलाना में नहीं रहते हैं व रतलाम से अप डाउन करते हैं। सभी को मुख्यालय सैलाना पर ही रहने की हिदायत दी जा रही है। पुलिस कर्मियों के आवास बढ़ाए जाएंगे व पुराने आवासों को रिपेयर किया करवाया जाएगा। नया थाना बनना अभी प्रस्तावित नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में ओवरलोडिंग रोकने तथा दुर्घटनाओं को रोकने के भी पुलिस हर संभव प्रयास करेगी। बाईपास पर संकेतक लगाए जाएंगे तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह कनेश, उप निरीक्षक मनोज पाटीदार सहित संपूर्ण थाना स्टाफ मौजूद था।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें