नितेश राठौड़
टंट्या मामा अमर रहे उद्घोष के साथ हुआ नगर प्रवेश
सैलाना । क्रांतिकारी जननायक टंट्या मामा भील की गौरव कलश यात्रा सायंकाल 4:45 बजे दिलीप मार्ग से नगर प्रवेश हुआ नगर प्रवेश के दौरान टंट्या मामा अमर रहे के नारे भी लगाए गए गौरव यात्रा पहले चौराहे से सब्जी मार्केट सदर बाजार बस स्टैंड आदि जगहों पर पुष्पमाला उसे स्वागत किया यात्रा बालक हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में पहुंची यहां पर पूर्व विधायक संगीता चारेल रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना तथा भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने जहां पर टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा यात्रा में साथ चल रहे कलश की पूजन कर कार्यक्रम प्रारंभ हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक संगीता चारेल ने कहा कि टंट्या मामा भील आदिवासी समाज के गौरव थे कलश के अंदर मामा की पवित्र मिट्टी है 4 तारीख को इंदौर के समीप पातालपानी जाएगी जहां पर शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य नेता एक बड़ा कार्यक्रम कर रहे हैं कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना यात्रा में साथ चल रहे हैं मांगीलाल खराड़ी तथा यात्रा प्रभारी डॉ विजय चारेल ने भी संबोधित किया। मोहनलाल राणा, शंभू सिंह गणावा, मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़,मोती निनामा, शैतान पटेल, मंचासीन थे । इस दौरान एडीएम एमएल आर्य , जिला पंचायत सीईओ जमुना भीड़े, डॉ इंद्रजीत सिंह बाकलवार, एसडीएम कामनी ठाकुर,एसडीओपी संदीप निगवाल, तहसीलदार आंनद जायसवाल, जनपद पंचायत सीईओ बलवंत सिंह नलवाया, जनपद पंचायत इंस्पेक्टर कस्बा पटवारी बहादुर सिंह डोडियार सहित विभिन्न स्कूल के विद्यार्थी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र तिवारी ने किया तथा आभार कलश यात्रा के प्रभारी डॉ विजय चारेल ने माना।
0 Comments
एक टिप्पणी भेजें